Saturday, October 24, 2026

दर्द कुछ गहरा

दर्द कुछ गहरा,
हर सोच कुछ गहरी हो गई,
सहमी-सी हँसी होंठों पर
कुछ कहने को पुकारती रही।

आज वक़्त की दौड़ में
हम कुछ पल ठहर गए,
कुछ सोचा, कुछ महसूस किया,
और कुछ यूँ ही बुदबुदा गए।

दुआ है, बस उम्मीद यूँ ही बनी रहे,
हर ख़ुशी दहलीज़ के अंदर
बस ठहरी रहे...

उम्मीद का दामन छोड़ भी दें,
हँसी तो ख़ैर अपनी है।
कुछ पल सँजो लेते हैं बस,
जब टीस कभी ज़्यादा होती है।

देखकर परछाईं में अपना अक्स,
ख़ुद को झूठी तसल्ली दे देते हैं।
मुस्कुराते हैं या समझाते हैं ख़ुद को,
अकेले होते हैं तो बस रो देते हैं।

आज भ्रम क्यों हो रहा है?
ग़म हो या ख़ुशी, कभी
क्या उन आँसुओं ने फ़र्क़ किया?