Saturday, October 24, 2026

दर्द कुछ गहरा

दर्द कुछ गहरा,
हर सोच कुछ गहरी हो गई,
सहमी-सी हँसी होंठों पर
कुछ कहने को पुकारती रही।

आज वक़्त की दौड़ में
हम कुछ पल ठहर गए,
कुछ सोचा, कुछ महसूस किया,
और कुछ यूँ ही बुदबुदा गए।

दुआ है, बस उम्मीद यूँ ही बनी रहे,
हर ख़ुशी दहलीज़ के अंदर
बस ठहरी रहे...

उम्मीद का दामन छोड़ भी दें,
हँसी तो ख़ैर अपनी है।
कुछ पल सँजो लेते हैं बस,
जब टीस कभी ज़्यादा होती है।

देखकर परछाईं में अपना अक्स,
ख़ुद को झूठी तसल्ली दे देते हैं।
मुस्कुराते हैं या समझाते हैं ख़ुद को,
अकेले होते हैं तो बस रो देते हैं।

आज भ्रम क्यों हो रहा है?
ग़म हो या ख़ुशी, कभी
क्या उन आँसुओं ने फ़र्क़ किया?

Thursday, August 27, 2026

असंख्य रहस्य

असंख्य रहस्य ले गया
संग अपने
कुछ खोया दिखता कभी उदास
न जाने 
क्या रख जाता 
तकिए के पास 
सहमे उठे नींद से जागते टटोलते
न पाया कभी कुछ भी अनजान
सिर्फ एहसास के सिवाय 

हर स्वप्न में
हम पूछते जिज्ञासु से
क्या, कुछ, किंतु परन्तु
न पाएं कभी उत्तर
पुकारते 
यूं बेबस हो कर हम
तो कभी प्यार से बुलाते संग 
हिला के यूं धीमे से गर्दन
चला जाना अनसुना सा 
देखना न कभी पलट 
एक गुमनाम सा 
दिल को कुछ अन्दर तक कुरेद जाता

झंकोर कर नींद से उठते हम
चंद लम्हात कुरेदते 
फिर खो जाते स्वप्न के 
अधूरे अंशों में
थे कभी संग जो अपने
आज पास रह गए बस हर स्वप्न में

सुनहरे पल न जाने क्यों 
जल्द सिमट जाते है
जिन्हें चाहा
बना कर साया 
क्यों जल्द जुदा हुए जाते है
खुशियां मांगी हर दुआ में
अब तमाम उम्र 
सिर्फ यादों के साए है

रजनीश राय
१२.०५.२०२३
१३:३५ 

भविष्य

सहम जाते भविष्य में झाँकते 
न वापिस आने वाला बचपन को सोच 
घर पूरा दौड़ते 
बेटा कभी बेटी पुकारते
खाली कमरों को खंगालते 
उंगली पकड़ना फिर छोड़ने का एहसास 
खाने की मेज़ पर वो दो खाली कुर्सियां निहारते
लगाते थे जिन्हें गले हंसते या खेलते 
कभी रूठते या मनाते
तलाशते वो पुरानी तस्वीरों में
लगाने को गले गर दिल भी रोये 
जायें विदेश 
अब उनकी व्यस्तता जांच कर
क्या होते है बच्चे बड़े 
या मसरूफ़ियत चुराकर ले जाता बचपन
अंधकार में हमे रखकर 
अपनी जिंदगी जीने निकल पड़ते
सृष्टि का नियम जानते
यह सब सोचकर बस यूँही चुप हो जाते
भविष्य से वर्तमान को भागते

Father's Day

खुशियाँ मनाते खूब 
पुत्र आगमन इस जग में
भाई कभी पति 
और फिर पिता स्वरूप
तमाम उम्र सिर्फ दूसरों की खुशियों की खातिर
बिना कुछ कहे 
वाहन स्वरूप 
या नौका का रूप
हुई बारिश तो लेना खुद में समा
खुद जाना भीग
गंतव्य तक पहुंचाना 
जीवन स्वरूप
सोचना शायद हो आसान
पर व्याख्या बहुत कठिन 
कंधे मे दर्द या हो मज़बूत 
चेहरे पे न दिखती शिकन 
हंसी चेहरा या चेहरे पे हंसी
रहती बिना किसी स्वरूप
पिता नाम नहीं आसान 
निभा कर हर ज़िम्मेदारी 
जीवन बनाम आसान 
फादर्स डे चला गया 
लिख रहा हूं आज 
जैसे जीना इस जग में नहीं आसान
समांतर इन पक्तियों को देना एक रूप..

साहिल

दर्द के साहिल पर
यादों में सदैव मुस्कुराता 
चेहरा वो जाना पहचाना
कभी हँसा तो कभी रुला जाता 
ख़ैर हँस तो लेते है हम भी
किंतु ये बेदर्द दिल 
आंसुओं को न समझा पाता 

गर्म धार का वो प्रवाह 
सफ़र आँख से गाल तक
उम्र से अत्यधिक विस्तृत कर जाता
न बोले न समझे 
लेकिन बहुत कुछ कह जाता
कभी हँसा तो कभी रुला जाता

उम्र के इस पड़ाव
रास्ता अंजान 
दिन लंबे रातें तन्हा कर जाता 
यादें तो हुई कब से बेपरवाह 
वक्त भी आज हमे काटता
करें तो करें किस से शिकायत 
हमारा गुस्सा भी आज हमे रुलाता

न रहा कोई राज 
सब कुछ खुली किताब है
शिकायतों का ज़िक्र नहीं करता 
बस अंदर जलतीं आग़ है
खुद पर अब और नहीं हँसा जाता
हर ज़िक्र में ख़ुद को कोसता आज है








आंदोलन


संसद में पक्ष 
पाबंदी हर शख़्स 
आंदोलन हर तरफ जैसे जाल
कहीं शिक्षक कभी छात्र 
नेता संग कभी किसी को जोड़ता 
करते वार्ता कभी धरना कंही गिरफ्तार 
कभी लाठीचार्ज या आँसू गैस 
कहीं ख़ून से सरोबार 
शिक्षा पर न व्याख्या न रोजगार 
मुज़रिम दिखे हर शक्श 
क्या भविष्य देश का 
इतना लाचार 

सैलाब ये उमड़ता 
कहता है बहुत कुछ 
समझना या समझाना है
संस्थाओं से कुछ उत्तर मांगना है
राजनीति को क्या करना है दर किनार
माँगता हर पल उत्तर फिर एक सवाल 
क्यों जन्म हुआ इस माहोल का
नव भविष्य इमारत में दरारें कैसी 
आज के युवाओं के माथे शिकन कैसी 
असमंजस की स्थिति हर पल
कहीं अनशन कहीं आंदोलन ये रूप रेखा कैसी 
देगा कौन उत्तर या लेगा दायित्व इसका
सोचो न बस उत्तर दो हुआ समय इनका 
धर्म, जाति से ऊपर है देखा 
ये है देश की जीवन रेखा

Tuesday, August 25, 2026

अनदेखा अनजाना

सूर्य भी है रोशन
संग चांद की रोशनाई भी कायम
हुआ गर कुछ पराया 
तो सिर्फ मेरा साया 

फक्र था जो कंधों पे
आज वो थके से
हर पल देते एक सोच 
जैसे गहरी सी कोई चोट
फिर मना लेना यूं खुद को 
देकर वक्त की दुहाई
न जीत पाए कोई
फर्ज हो जैसे कोई
बस संग निभाते जाना 
हर पड़ाव हंस के पार जाना है 
कभी बेइंतहा है खुशी
कभी कोई दुख पहाड़ सा खड़ा हो सामने
बस आंखों पर लगा काला चश्मा 
अनदेखा अनजाना बन 
उस राह से गुज़र जाना है

तकते हर पल माटी की सहन को
न दर्द पर बिलखना
न खुशी पर झूमना
बचपन में बच्चो संग खेलना
कभी किसान के हल का पैनापन 
या युद्ध में बारूद का कंपन 
कभी रोधना कुम्हार संग
या जलमग्न बाढ़ की सिसकन
कभी सूखे में वो तड़क के ज़ख्म 

बस दर्द को समेट सीने में
आंखों पर लगा काला चश्मा 
अनदेखा अनजाना बन
उस राह से गुजरना 
माटी सा बन 
बस संग निभाते 
हर पड़ाव हंस के पार जाना है 

रजनीश राय 
२५.०५.२०२५
१०:१३ p.m.