Thursday, August 27, 2026

असंख्य रहस्य

असंख्य रहस्य ले गया
संग अपने
कुछ खोया दिखता कभी उदास
न जाने 
क्या रख जाता 
तकिए के पास 
सहमे उठे नींद से जागते टटोलते
न पाया कभी कुछ भी अनजान
सिर्फ एहसास के सिवाय 

हर स्वप्न में
हम पूछते जिज्ञासु से
क्या, कुछ, किंतु परन्तु
न पाएं कभी उत्तर
पुकारते 
यूं बेबस हो कर हम
तो कभी प्यार से बुलाते संग 
हिला के यूं धीमे से गर्दन
चला जाना अनसुना सा 
देखना न कभी पलट 
एक गुमनाम सा 
दिल को कुछ अन्दर तक कुरेद जाता

झंकोर कर नींद से उठते हम
चंद लम्हात कुरेदते 
फिर खो जाते स्वप्न के 
अधूरे अंशों में
थे कभी संग जो अपने
आज पास रह गए बस हर स्वप्न में

सुनहरे पल न जाने क्यों 
जल्द सिमट जाते है
जिन्हें चाहा
बना कर साया 
क्यों जल्द जुदा हुए जाते है
खुशियां मांगी हर दुआ में
अब तमाम उम्र 
सिर्फ यादों के साए है

रजनीश राय
१२.०५.२०२३
१३:३५ 

No comments:

Post a Comment