Friday, August 13, 2021
अंधेरे रास्ते को करें अवगत
Friday, July 16, 2021
वो गया हो महक लुप्त यूं चंचल हवा में
Saturday, July 3, 2021
आपका स्वपन लेकर
आपका स्वपन लेकर ~ Post 22
मातृ प्रेम पर चन्द पंक्तियाँ लिख कर
सम्मान करें ममता या मातु प्रेम का
कुछ इस तरह सम्बोदित हुआ एक लेखन पर
हृदय उठी उमंग सोच इस गरिमा का
हाथ कलम ली सोच बचपन की
प्यार दुलार कभी गुस्सा कभी मार
खिलखिलाते उस बचपन के दिन चार
पूछते प्रश्न यूं बार बार
उत्तर मिले न चिड़न न गुस्सा एक बार
समय की गति निरतंर तेज हुए हम जवान
मातु प्रेम ममता या दुलार न मात्र कम हुआ आकार
किन्तु लिखते पंक्तियाँ रहे हाथ क्यों काँपकर
मातृ प्रेम का बोध विचार क्यों गए ह्रदय भेद कर
सच कहें या ह्रदय की सोच कुछ तो बोध लेकर
लगे वर्तमान के पन्नों को कुछ पढ़ने
ताना झगड़ना या मालूम नहीं की संज्ञा देकर
जिन हाथो ने दौड़ना सिखाया उन्हें छोड़कर
क्या लिखे मातु प्रेम पर लेख इस विराम को संग लेकर
कुछ हम न कर पाए पर दे ज्ञानं क्या सोचकर
प्रेम से जिन्हे प्रेम उन्हें कहें जीवन अति सूक्षम
जियें उस प्रेम को भी हमेशा
जो जीवन समर्पण सिर्फ आपको स्वपन लेकर .
सिर्फ आपका स्वपन लेकर। ...
रजनीश राय
15.07.2021
Wednesday, June 30, 2021
धुंधलाते से रिश्ते ~ Post - 21
समय की गति कुछ निराली है
कभी हो प्रतीत पगडंडी पथ भ्रमित वाली है।
क्या सोचे, क्या जाने या क्या कहे
या रात्रि सिर्फ अमावस्या वाली है।
प्यार के रिश्ते प्यार में, मोह या ममता मे
कभी हो प्रतीत सिर्फ मृगतृष्णा वाले है।
संतान प्रेम, क्या मात पिता तक सीमित हो
मोह ममता की इच्छा इक तरफा क्यों पाते हैं।
क्या दोष अच्छे संस्कारों, विचारों का
या समय करवट बदल छोड़ हमे आगे निकल जाते है।
रिश्तों की परिभाषा कुछ तो पथ भ्रमित है।
कुछ रिश्ते हुए धुंधले या नेत्र नीर धुंधला कर गया।
रिश्ते है धुंधलाते से लगा वक्त चुपके से कानो में कह रहा ।
कभी प्रतीत लौह सा हृदय कुछ सहम गया बस सहम गया ।।।
©rajnishrai
30.06.21
17:45 hours
Tuesday, September 8, 2020
सब कुछ सिमट गया.. Post - 20
Tuesday, April 14, 2020
आँखों की नमी... post ~ 19
Monday, November 19, 2018
सोचते हर पल - 2 Post-17
सोचते हर पल - 2
जवां हुआ पुत्र कदम उन्नीस में
पिता के कद सा माँ के नूर में
ख्याइश को जोड़ता हर श्वास में
स्वपन हो सत्य दिल एक आस में
पर उम्र लिखा लाया यूं जज्बात में
दिया ग़म जीवन भर उम्र के इस पड़ाव में
क्या सोचते थे क्या है पाया
हुए किनारे प्रतित नयन खुले सैलाब में
सोचते हर पल
क्या चाह रहे थे हम
वक़्त किधर निकला
अच्छे वक़्त के इंतज़ार में
बुरा वक़्त सब कुछ ले निकला...
Post : 17
रजनीश राय
Written : 20.11.2018
©rajnishrai