ऐसा लगे बस खुद को समेटने आया
यादों में चित्रित हो आया
लबाबाब खुशियां का वो दरिया
न थी कोई फ़िक्र आज की
न कोई कल अनजाना सा पाया
आज है कुछ खौफ सा न जाने क्यों
जो आज तक है आया
खुशियों सा बन वर्तमान संग
क्या कभी रूठ तो न जायेगा
क्या करें इस नकरात्मक सोच का
दफना दे या
हंस कर नज़रंदाज़ कर दिया जाए
हर इंसान इस सोच के नीचे दबा
रख हंसता चेहरा एक चेहरे पर
दुख सुख
फरेब या कभी जिल्लत
खुशियों का सीमित सा दायरा
दुख असिमित
फिर भी जैसे हो कोई नियमों में बंधा
हर दुख या गम को
अपना बना गले लगाया
जैसे जमीं पर रह कुछ आसमां सा
ख्वाब बन आया
खुद को देखे
या देखे पूर्ण जगत को
सब में सिर्फ एक ही एहसास शायद
समझने की कोशिश में
आज एहसास को शायद
पन्नो पर उतार पाया।।
रजनीश राय
२५.०५.२०२४
१०:०६ p.m.
No comments:
Post a Comment