हौसला पिता का हुआ प्रस्त
हुआ एक दर्दनाक वाक्या
देख कर सिर्फ चित्र
हुआ अत्यधिक हृदय विचिलत
पिता न सोच खुद का अंजाम
खींचता यूं पुत्र को
क्या भी हो अंजाम
माँ रोती ज़मीन पर पुकारती
पास आ जाओ नादान
गर कुछ है ख्याईश पर
सिपुर्द करती यूं मंगलसूत्र
क्या था मालूम क्या था पता
होगा दौर आज सिर्फ मौत का
देखते देखते वो चीखें हुई तब्दील
गहरी खाई की शांति में
समस्त परिवार की समाधि में
क्यों सब कुछ हुआ खोखला
मातृ-दुग्ध संग स्नेह की उंगलियाँ
प्रत्येक निवाले की जिज्ञासा
बोलना माँ या पिता प्रथम बार
पहले कदम की वो ख़ुशी
या पहला दिन विद्यालय का
पालन पोषण संग वो सपनों के दिन
भविष्य संजोते खुशियां बांटते
वो नन्हे से दिल
बचपन प्यार मातृ ममता
सब कुछ प्रतीत छोटा
देख कर ये हादसा
क्या है ख्याशें
हम क्यों इतना सीमित हो जा रहें है
क्या मातृ पिता संग प्यार
सिर्फ स्वार्थी स्नेह
आसक्ति या मोह बन गया
या स्वार्थी अनुराग की परिभाषा को
फिर से जीवित करते जा रहें है ??
२४/०८/२०२६
२०:००
No comments:
Post a Comment