Monday, January 3, 2022

खोने का गम न करना - Love you Hamesha

पहली मोहब्बत 
या पहली बार धड़का दिल जोर 
देखते उन्हे जब भी
जुबान पड़े कमज़ोर

कुछ कह पाते दिल की बात 
लबों ही लबों में करते इकरार
दिल ही दिल रह गया अफसोस
आज तकते बन रास्ते 
बस एक टक निहारते

आज चले जाते है सामने से
संग दोस्त हमारा यूं इतराता
दिया था भरोसा जिसे 
इजहार ए इश्क
दिल ए जिगर को बताने का 

प्यार करो तो हिम्मत भी रखना
इजहार करना तो खुद करना
कभी किसी दोस्त को न देना
है भरोसा गर इतना तो
भरोसा में खोने का गम न करना।

रजनीश राय
२१ नवंबर २०२१

ये सुबह और संग प्यार की चाय - ek cup chai ya coffee

वो चिड़ियों की चहचहाट 
संग धुप की किरणें 
आना छुप परदे की ओट 
ओस की बुँदे का फिसलन
खिड़की के कांच  
संग शीत लहर की सरसराहट  

आज इतवार बेखबर नींद भी 
स्वपन में आज सिर्फ प्यार ही 
नींद को उड़ाती खुले बालों की खुशबू 
संग दूर आवाज पायल की 
अँखियों को भींचे देख हुए चंचल 
आती प्याली चाय उनके हाथ की 

देखा जो उनको सामने 
आये आँखों संग समय के पैमाने 
न जाने कितने मौसम बदले 
कभी आजमाइश वक्त से 
वह हर लम्हे प्यारे 
दुआ करें बदले कभी न 
उनके प्रति हर वचन हमारे 

ये सुबह और संग प्यार की चाय 
ख़ुशी के पल मोहब्बत के साये 
नज़र न लगे खुद की ही न कभी 
चाहे लाख जले हमसे दुनिंया सभी 

रजनीश राय 
२४/१२/२०२१ 
१९:५५ 

चाय और तुम 

Tuesday, October 5, 2021

ख्वाबों की लंबी उड़ान - समर-मीठा फल

ख्वाबों की लंबी उड़ान ...

हुआ शुरू जब खेल इज़हार का
बैठे सोचते हम प्यार की मिठास को
हाथ ली कलम लिखने अपने खास को
यूं कलम लिए सोचते 
क्या लिखे हजूर को
कुछ लिखते बनता ही नहीं
यादें ही यादें दिल की गहराईयों में
जिन्हे याद किए बगैर दिल क्यों थमता नहीं
पर यादों के सहारे समय कटता नही 

फिर सोचते दिल तो है तुम्हारे पास 
किसी को दिया नहीं
चाहे लाख कहो पास नहीं है तुम्हारे
है हमारे पास भी तो नहीं

इश्क का मर्ज है ही ऐसा
साथ रह कर भी लगे तुम पास नहीं
दूर रहे तो लगे शायद तुम आस पास कहीं
ख्वाबों की ऐसी लंबी उड़ान 
किसी के पास नहीं
किसी के पास नहीं।।।

रजनीश राय

मोहपाश - The Black holes of our Society

भ्रम रहे हर पल 
आवाज आयी दूर पायल की 
कभी लगे 
खनकनाती उसकी हसीं पास की 
हो एहसास कभी 
फिज़ा में खुश्बू हमारे प्यार की 
चलती हवा की थरथरात  कहे 
शायद गया पास से अभी कोई  
आंखे भी तकती हर परछाई 
आया कोई अपना सा कहीं  

कब तक रहे इस मोहपाश में 
आगे तो जरा रखो कदम 
आज मन में ठान  
करेंगे दिल का इजहार हम

दिन आया शाम ढलने का वक़्त 
देखें उन्हें उधर से आते एक टक 
हिम्मत करके कदम आगे बढ़ाया 
पास पहुंचे जब उनके हम 
उनको प्रतिक्रिया वंचित पाया 
काँच सा पार होते उनको पाया 
हाथ हवा में 
पर कुछ छु न पाया 

तभी कुछ लोगो का डरता सा 
इस जगह से तेज चलने पर 
कुछ वार्तालाप सुन पाया 
सुनते हुआ सब मोह भंग 
आँखों में तैरते असंख्य गम 
कानो में गिरे जैसे मोम गरम 
दिल भी अब गया पूर्ण सहम 

अच्छा था वह जवान किसकी लगी नज़र 
जो यहाँ पर अनजान सा मृत पाया 
सुना है आज आज भी वह प्रेत बन इस राह 
अपनी प्रियंका को खोजते भटकते पाया 
जातिवाद की भेट या सभ्य समाज 
कहने वालों के नाम खुद की बलि चढ़ा आया 

न जाने जातिवाद कितनो को निगला 
समाज बदला पर इंसान न बदला  
जातिवाद धब्बा समाज का 
सोच गर बदली आज भी बदला 
इंसान बदला तो पूर्ण समाज बदला 

विनती है पूर्ण समाज से 
ऐसे न बांटो धर्म, जाति, समाज में हर इंसान को 
इंसान बन जन्म लिया संसार में 
तो क्यों न हो हर अधिकार इंसान को 


रजनीश राय 
०५ अक्टूबर २०२१ 




इंसान रूप में जन्मे बस इंसान ही रहना - The Black holes of our Society

खुशी का वह पल अरमानो संग आया 
जिधर देख्ने  हँसता हर एक समां  पाया 
यार दोस्त लगाते ठहाकों की उठती गूंज 
खिलखिलाते बच्चों के चेहरों पर महकता नूर 

साथियों यहाँ से पढ़ना हो गंभीर 
क्या क्या होता कभी ऐसे भी 
ये हम सबको जानना जरूर 

शादी दोस्त की 
हम भी बारातियों संग शुमार 
रात का वक्त शोर बारात का 
देख इक शक्श ने शर्मदिंगी को किया तार तार 
आज सोच कर भी हाथ पैरों में कम्पन आये बार बार 
बालिका उम्र सिर्फ ५  या ७  की 
दे चॉकलेट पास बुलाया 
अंधरे कमरे और बारात के शोर में 
हवस का शिकार बन रूह को भी रुलाया 
इंसानियत को कलंकित कहलाया 
कोसे खुद को आज हम 
आदम रूप में क्यों जनम पाया 

आज लिखते उस दुखद वाक्य को 
माँ बाप का वह दर्द वह रोता चेहरा 
एक एक क्षण कोसते दर्द जुबां पर आये 
माँ, बहन, स्त्री, फिर बेटी कितने रूप पाए 
बालिका भगवन रूप भी कहलाये 
नादान बालिका क्या दोष की सजा  
या बालिका रूप में जनम लेना अभिशापित कहलाये 

दो दिन कैंडल रूपी प्रदर्शन, चार दिन संगठन प्रदर्शन 
या राजनयिक  प्रदर्शन नहीं है करना
परिवर्तन के रूप में आने वाले नौजवान और 
एक एक बालक को इस शैतानी प्रवृत्ति से दूरी है बनाना
घर से ही शुरू कर इस अध्याय को सब तक है पहुंचाना 

विनीति है सबसे इंसान रूप में जन्मे बस इंसान ही रहना 
समाज में ऐसी शैतान परिवर्ती को कभी क्षमा न करना 
बाल शोषण के इस रुद्र रूप या 
दूसरे रूप को समाज में न पनाह न ही पनपने देना 
बाल शौषण को सदा के लिए समाज से मुक्त है करना। .. 

रजनीश राय 
३० सितम्बर २०२१ 
 

Sunday, September 19, 2021

न कोई उधार - Meri Bebaq kalam - 6

एक पल हुआ चोरी न जाने कहाँ 
जैसे बंद होंठो की छिपी मुस्कराहट हो 
जल खेलता नदियों की चंचलाहट में 
भँवरे फूलों की खुशबू में हो के मगन 
हवा की सरसरहाट में है कुछ तो है गुम 
क्यों मेघों से बरसता पानी लगे दुश्मन 

कांच पार ओस की बूंदो की फिसलन 
क्यों पक्षियों की उड़ान आज रही थम  
पगडंडियाँ की सीध कर रही भ्रमित 
चाह कर भी क्यों न उठे कदम 
क्यों मेघों से बरसता पानी लगे दुश्मन 

बीते दिन की स्मृति हुई समक्ष नयन 
नयनों ने जब देखा उस पार 
समक्ष पाया अपना खोया प्यार 
मृगनयन वह मुस्कराहट खुले हुए बाल
वह खुशबू और फूलों से प्यार 

कुछ पूछती 
पुकार कर हमें बार बार 
हम मूर्छित से मन के 
कानो पर भी लगा द्वार 
कंपन सा हाथों में 
थमा वक़्त हमें कुछ कहे बार बार 

आप कैसे हो, कहाँ थे कब आये 
तमाम प्रश्न यूं खड़े मन के द्वार 
कुछ बोलने को होंठो ने की हिम्मत 
तभी आवाज पीछे से आयी कुछ उस पार  
प्रिये चले जिद में है ऋषभ 

हम जागे यूं स्वपन से लगे एक बार 
तकते उस चेहरे कभी नयनो को 
छुप कर बार बार 
रास्ता भी तकते जाते झुक झुक कर
हम बार बार  
सोचते प्यार हमारा क्यों रहा उधार 

जाते जाते पलट देखा मुस्करा कर 
जब उस मृगनयनी ने 
फिर झटक कर बालों को लिया सवांर 
खुशियां गम सब संग ले किया विचार 

मुस्कराहट भी दबी दबी हमसे कहे
हुआ बची आधी जिंदगी का विस्तार 
जीवन जीने का आधार  
अब न मुस्कराहट, प्यार का, बीते लम्हों 
का रहा कोई उधार
न कोई उधार। .... 

रजनीश राय 
९ सितम्बर २०२१


चेतन मन फिर क्यों अशांत। - Meri Bebaq kalam - 5

हर दिशा प्रतीत रुदान।
कुछ भूतकाल कभी वर्तमान।
भविष्य का प्रत्येक पृष्ट अनजान।
कुछ स्वपन लगे सत्य वर्तमान। 
चेतन मन फिर क्यों अशांत।

ज्ञानी मत सब एक है प्राण।
न पिता न माँ न भाई सब अनजान।
जीवन सार मनुष्य मन न सहमत।
मोह के दर्पण चले संग क्यों प्राण।
मुक्ति जीवन यूं  कमजोर डोर।
प्रत्येक कथन प्रतीत अनजान।
चेतन मन फिर क्यों अशांत।

मूक दर्शक हम बैठे क्यों।
क्या अभिनय करना जीवन सार।
सार अभिनय तो फिर क्यों न दुःख सुख समान।
कोई लम्बी आयु क्योंकर जीते होते परेशान।
कोई नन्ही आयु प्रसन्न फिर क्यों सिमित प्राण।
प्रत्येक प्रश्न एक प्रश्न बना।
हर क्षण चुभन मस्तिष्क अनजान
चेतन मन फिर क्यों अशांत।

कहे गीता सार दुःख मेरा या तेरा समान।
फिर क्यों मध्य न आते दुःख में भगवान्।
माँ को एक रूप में भगवन कहलाया।
न आता दिखे संतान दुःख 
न मन में कुछ परेशान।
कहते है लोग होता एक आभास 
दुःख में जब संतान।
हारे इन कथनो के हम बस रहे अनजान।  
विशाल तख्त न बिठायो बस रहने दो इंसान।
माँ जननी संतान दुःख असिमित, 
सिमित हर अल्पविराम।

रजनीश राय 
१९ सितम्बर २०२१