Monday, May 9, 2022

नसीब में सबके हंसी नहीं होती - कलम बेजुबां


सूखे पत्ते गिरने पर मलाल न करना
सपने गर अधूरे रह जाए 
तुम शिकायत न करना
नसीब में सबके हंसी नहीं होती
हर हंसी में खुशी नहीं होती
आंसू छुपा लेते है गम
पग पग मंजिल को ढूंढते रास्ते संग संग
किधर जायेंगे या जाएंगे थम
पर मुकाम की ख्वाइश कम नहीं होती
क्योंकि नसीब में सबके हंसी नहीं होती

टूटते यूं ख़्वाब आस के 
गिरते सूखे पत्ते यूं शाख से 
नित देखते रहते उस राह को 
अब लगे जैसे किश्ती बिन पतवार के 
पीते हम भी बेपरवाह से
पर नशे की कोई भनक नहीं होती
फिर तकते उस राह को
मुकाम की ख्वाइश कम नहीं होती
जैसे नसीब में सबके हंसी नहीं होती

आँखों का गम 
शायद न समझ सका कोई 
हंसे तो सब क्यों हंसे
रोए तो सब चल दिए कहीं 
हुआ कमजोर अब तो दिल भी
छोटी सी चोट भी सहन नहीं होती
दिल करे रुलाने का तो रूला दो
रोने के बाद हंसी अपनी सी नही होती
नसीब में जैसे सबके हंसी नहीं होती

दिन चढ़ता रात ढलती
कभी मुश्किलें आसान नहीं होती
निकल न पाते इस मोहपाश से
जितना करते संग खुद को
दूरी बढ़ती और करती अलग मुझको
चिराग तले अंधेरा तो है कभी भी
रोशनी भी अंधकार को कम न करती
अब तो लगे सत्य नसीब में हंसी नहीं कोई

रजनीश राय
२७ अक्टूबर २०२१

खुद पे आई जब वो बात = कलम बेजुबां

क्यों हुए हमसे वह नाराज़ 
बना एक गहरा राज 
प्यार में क्या हुई कोई बात 
हम बने इंसान जिनके लिए 
क्यों चले आज चुरा कर आँख 
गए शहर भी छोड़ दे गम ए सौगात

वक़्त चला हम भी चले  
ओढ़ी चादर यादों की 
ख़ामोशी संग हुआ याराना 
दिन ढले रात चली
पलक मूंदे तो दिखे स्वपन में
हँसे तो खुशी का एहसास कम 
लगे जैसे कोई आस पास होकर भी गुम

पर न जाने आज क्यों है बेचैन मन
सोचता हर पल वह बीतें क्षण 
आयी हवा संग खुशबू पहचानी सी 
नेत्र लगा यू जागे नींद से
जब देखा पलट हुए स्तंभ
घर वापिस आते उनको देख हुए दंग
उत्सुकता से बड़े कुछ कदम आगे 
आते देख संग डॉक्टर कदम गए सहम 

वीरांगना सी लड़ती कैंसर से 
हर दिन एक नई उम्मीद बन
लगता कहीं और थे अटके प्राण
जैसे नयनों को एक आस तमाम
यूं हर तरफ एक चर्चा बनी आम 

बेचैन मन कर के हिम्मत पहुंचे जब पास
मां को कर इशारा भेज बगल के कमरे में
बंद होंठों से बुबुदाते 
ले प्यार से हमारा हाथ थाम
माफ करना हमको ये थी सच्चाई
जिसे रखा हमने छुपा अपने पास
कह चंद शब्द गौरी ने ली आखरी श्वास
तकते हम जमीन गरम अश्रु ने दी आहट
रो कर भी न रो सके हम
आज खुद पे आई 
जब वो बात।।

रजनीश राय
२२ नवंबर २०२१

कोरा न कर दे लिखाई को - कलम बेजुबां

स्मृतियां पटल पे छाई है ऐसे
स्याही मिट के भी निशान छोड़े जैसे
लिखे है कुछ पृष्ठ अंधकार में 
सुबह की धूप कहीं कोरा न कर दे लिखाई को

रास्ते है लंबे परछाई यूं शाम जैसे
अब न कटते रात दिन 
सर्द जाड़ों की नींद जैसे
यादें भी न जाने कितनी बेहरहम 
लगती है नासूर जख्म जैसे 

हुस्न और इश्क़ हुआ है किसीका जो होगा अपना  
कब चली आये दबे दबे से कदम 
संग संग बेवफाई 
तोड़ती हर एक हसीं सपना 
हम खड़े रास्तों पे 
या रास्तों ने बस किया अपना 
वक्त था किसका जो होगा अपना 

याद है आज भी वह खिलखिलाना 
हँसते से प्यार में गले लगाना 
जिंदगी गुजारेंगे संग संग वादों की लड़ी 
मुस्करा के कनखियों से निहारना 
रख के बालों को खुला 
इच्छा ऐ तारीफ़ 
कुछ इतराना 


लगते है अच्छे अब तो जख्म भी
याद आयेंगे हमें भूल जाने के बाद भी 
हँसते हम खुद को ही दोष दे कर 
सोचते फिर उन लिखे अल्फाज़ो पर  
सुबह की धूप कोरा न कर दे कहीं लिखाई को
लिखे थे जो अंधकार में 
प्यार की कलम में भीगोकर। ... 

रजनीश राय 
१६ नवंबर २०२१ 
 


Monday, January 3, 2022

खोने का गम न करना - Love you Hamesha

पहली मोहब्बत 
या पहली बार धड़का दिल जोर 
देखते उन्हे जब भी
जुबान पड़े कमज़ोर

कुछ कह पाते दिल की बात 
लबों ही लबों में करते इकरार
दिल ही दिल रह गया अफसोस
आज तकते बन रास्ते 
बस एक टक निहारते

आज चले जाते है सामने से
संग दोस्त हमारा यूं इतराता
दिया था भरोसा जिसे 
इजहार ए इश्क
दिल ए जिगर को बताने का 

प्यार करो तो हिम्मत भी रखना
इजहार करना तो खुद करना
कभी किसी दोस्त को न देना
है भरोसा गर इतना तो
भरोसा में खोने का गम न करना।

रजनीश राय
२१ नवंबर २०२१

ये सुबह और संग प्यार की चाय - ek cup chai ya coffee

वो चिड़ियों की चहचहाट 
संग धुप की किरणें 
आना छुप परदे की ओट 
ओस की बुँदे का फिसलन
खिड़की के कांच  
संग शीत लहर की सरसराहट  

आज इतवार बेखबर नींद भी 
स्वपन में आज सिर्फ प्यार ही 
नींद को उड़ाती खुले बालों की खुशबू 
संग दूर आवाज पायल की 
अँखियों को भींचे देख हुए चंचल 
आती प्याली चाय उनके हाथ की 

देखा जो उनको सामने 
आये आँखों संग समय के पैमाने 
न जाने कितने मौसम बदले 
कभी आजमाइश वक्त से 
वह हर लम्हे प्यारे 
दुआ करें बदले कभी न 
उनके प्रति हर वचन हमारे 

ये सुबह और संग प्यार की चाय 
ख़ुशी के पल मोहब्बत के साये 
नज़र न लगे खुद की ही न कभी 
चाहे लाख जले हमसे दुनिंया सभी 

रजनीश राय 
२४/१२/२०२१ 
१९:५५ 

चाय और तुम 

Tuesday, October 5, 2021

ख्वाबों की लंबी उड़ान - समर-मीठा फल

ख्वाबों की लंबी उड़ान ...

हुआ शुरू जब खेल इज़हार का
बैठे सोचते हम प्यार की मिठास को
हाथ ली कलम लिखने अपने खास को
यूं कलम लिए सोचते 
क्या लिखे हजूर को
कुछ लिखते बनता ही नहीं
यादें ही यादें दिल की गहराईयों में
जिन्हे याद किए बगैर दिल क्यों थमता नहीं
पर यादों के सहारे समय कटता नही 

फिर सोचते दिल तो है तुम्हारे पास 
किसी को दिया नहीं
चाहे लाख कहो पास नहीं है तुम्हारे
है हमारे पास भी तो नहीं

इश्क का मर्ज है ही ऐसा
साथ रह कर भी लगे तुम पास नहीं
दूर रहे तो लगे शायद तुम आस पास कहीं
ख्वाबों की ऐसी लंबी उड़ान 
किसी के पास नहीं
किसी के पास नहीं।।।

रजनीश राय

मोहपाश - The Black holes of our Society

भ्रम रहे हर पल 
आवाज आयी दूर पायल की 
कभी लगे 
खनकनाती उसकी हसीं पास की 
हो एहसास कभी 
फिज़ा में खुश्बू हमारे प्यार की 
चलती हवा की थरथरात  कहे 
शायद गया पास से अभी कोई  
आंखे भी तकती हर परछाई 
आया कोई अपना सा कहीं  

कब तक रहे इस मोहपाश में 
आगे तो जरा रखो कदम 
आज मन में ठान  
करेंगे दिल का इजहार हम

दिन आया शाम ढलने का वक़्त 
देखें उन्हें उधर से आते एक टक 
हिम्मत करके कदम आगे बढ़ाया 
पास पहुंचे जब उनके हम 
उनको प्रतिक्रिया वंचित पाया 
काँच सा पार होते उनको पाया 
हाथ हवा में 
पर कुछ छु न पाया 

तभी कुछ लोगो का डरता सा 
इस जगह से तेज चलने पर 
कुछ वार्तालाप सुन पाया 
सुनते हुआ सब मोह भंग 
आँखों में तैरते असंख्य गम 
कानो में गिरे जैसे मोम गरम 
दिल भी अब गया पूर्ण सहम 

अच्छा था वह जवान किसकी लगी नज़र 
जो यहाँ पर अनजान सा मृत पाया 
सुना है आज आज भी वह प्रेत बन इस राह 
अपनी प्रियंका को खोजते भटकते पाया 
जातिवाद की भेट या सभ्य समाज 
कहने वालों के नाम खुद की बलि चढ़ा आया 

न जाने जातिवाद कितनो को निगला 
समाज बदला पर इंसान न बदला  
जातिवाद धब्बा समाज का 
सोच गर बदली आज भी बदला 
इंसान बदला तो पूर्ण समाज बदला 

विनती है पूर्ण समाज से 
ऐसे न बांटो धर्म, जाति, समाज में हर इंसान को 
इंसान बन जन्म लिया संसार में 
तो क्यों न हो हर अधिकार इंसान को 


रजनीश राय 
०५ अक्टूबर २०२१