Thursday, July 21, 2022

खोखली हंसी - Atamvishwas

आज बैठे कुछ सोचते हम 
देख मित्र के पिता की खोखली हंसी 
दिन याद अभी भी न भूले 
विदेश को भेजने का प्यार और खुशी
 
शब्दों को रख मन में जस के तस 
अंतरात्मा मित्र को टटोलती कुछ बोलती  
क्या रखा इस देश में बेटा 
जाओ जा कर तुम भी दौलत कमाओ 

आया वह दिन था जिसका इंतज़ार 
चला मित्र विदेश उमड़ा जन अपार 
बधाई का लगा ताँता, मात पिता हर्ष फुले न समाये 

वक़्त बिता उम्र से भला कौन जीता 
किन्तु माँ का ह्रदय सिर्फ माँ ही जाने 
लगी तलाशने पुत्र वापिस आने के बहाने 
थामे विवाह की जिद, आया पुत्र खुशी अनंत 
हमको भी दिन याद आये पुराने याराने 

समय की करवट या दिल में  
कौन या क्या छुपाने की आहट 
शब्दों को तोल वादा जल्द आने का 
नव विवाहिता को लिया संग 
करके अभिनन्दन सबको चले विदेश द्वार   

वक़्त चला माँ ने खोयी आस 
आस की राह खामोश भी हुई साँस 
नवजात शिशु से विदेश में खिली किलकारियाँ 
पिता अकेला यहाँ, संग सिर्फ तन्हाईयाँ 

आया संदेश पुत्र का आ जाओ आप भी इस पार
बेच तमाम घर द्वार पिता खुश चला पाने को प्यार
अंचभित सा पाया खुद को वहां 
सब है वहां पर वक्त है कहां, न दोस्त न रिश्ते
सिर्फ फ़ोन पर दोस्तों संग वह खोखली हंसी 

ढूंढता खुशी के पल हर लम्हा कहीं संग सिर्फ है तो फिर वही तन्हाई 
सोचते क्या दौलत संग है तो खुशी या खुशी दौलत से बढ़कर कहीं 

आज देते सलाह नयी पीढ़ी को 
पैसा भी जीवन का चक्र, रहो संभल कर 
हावी न होने दो कभी खुद पर 
दौलत हो आपार, हो संग अपनों का प्यार
दुगना हो जीवन का आधार

माँ बाप है ख़फ़ा - आत्मविश्वास

आज के बच्चे या युवा
क्यों हर माँ बाप है ख़फ़ा 
वह संग विश्वास का क्यों है जुदा 

बहता नीर यूं नदियों का 
बनता संग रास्ता स्वयं उन लहरों का 
न रहती कभी नदी या कभी सागर विचलित 

इच्छा है  कुछ अलग पाने की 
कुछ अलग कर जाने की 
जैसे हर सोच नयी
फिर हममे क्यों विश्वास की कमी   

करते बात इक्सवीं सदी की 
सोच बीते समय की  
दोनों का मिश्रण
पाए सिर्फ मायूसी 

करो विश्वास हर युवा पर 
बच्चों की सोच पर 
खुला मैदान 
या खुला आसमां
दो मौका हर खूबी को 

दौर आज विश्वास का 
दो सबक सिर्फ आत्मविश्वास का 
फ़र्ज़, प्यार के संग 
बच्चे क्या हर युवा के संग जुड़ जाओ   

रजनीश राय 
०३/०६/२०२२ 
१४:३१ 
  

आजाद पंछी सा - Atamvishwas

हुआ समापन विद्यालय अंश का 
प्रसन्न ह्रदय उल्लास में, खुशियां ऐसी की छुपे न छुपे 
मुक्ति विद्यालय पोशाक से, होगा संग नए दोस्तों का 

यूं होगा एक अलग समां, आजाद पंछी सा प्रतीत 
सोच कर ही मन हो प्रफुल्लित, बजे वाद्य दिल में अनगणित 
पहला दिन कदम कॉलेज में, तकते गलियारे असमंजस  
आयी आवाज एक पीछे से जोरदार, पाँव रुके असंख्य विचार 

पलट देखा पाया वरिष्ठ छात्रों को 
इशारा करते हाथ से पास बुलाया 
हम डरे सहमे आवाज में कम्पन 
क्या है माजरा कुछ समझ न आया 

क्या नाम क्या जाति, क्या शौंक कितना है ज्ञान
हम भौच्चके से बस सोचते सुन यूं प्रश्नों की कतार तमाम 

नहीं है पता तो इधर आइये, सामने आती छात्रओं से 
माफ़ी मांग कर बताइये, नहीं मिली गर माफ़ी तो 
सजा के पात्र बन जाइये 

हम ने सोचा चलो क्या कसूर 
जो हम डरे, क्यों न माफ़ी मांग 
इस दुविद्या को करें दूर  
मुस्कुराते आती छात्राओं को 
किया अभिवादन संग माफ़ी मांग  
जवाब में गुस्से में दुत्कारा हमे
हम देखते शर्मसार, कभी उनको तो कभी दोस्तों को  
५ दफा पांचवी मंजिल की सजा की याद करती पसीने में तरबतर 

हम चले कक्षा में, मुख पे अनजाने भाव 
हँसता हर एक चेहरा, हालत देखकर 
आये घर कमरे में खुद को एक कोने में समेट कर 
लगा बहुत समय खुद को वापस पाने की जंग 
कहीं ऐसे छात्र भी जो हुए आत्महत्या के संग 

सोचते हम क्या है यह सजा, क्या अपराध किये हम 
शिक्षा के लिए विद्यालय से, क्यों रुख महाविद्यालय का किये हम 

विनती आज के वरिष्ठ छात्रों से, ये खेल रैगिंग का करो बंद 
शिक्षा का केंद्र है विद्यालय, रहने दो इसे सिर्फ शिक्षा का केंद्र 


रजनीश राय 
१५/१२/२०२१ 
१९:१७ 

देश का वर्तमान - Atmavishwas

उठाते ही समाचार पत्र आज का 
झोंका निकला एक मूर्छा का 
महिला खेल योद्धा, थामा आँचल मौत का 
प्रसिद्धि की न कोई कमी, शौर्य था कूटकूट कर भरा 
क्या था कारण न जाने, क्या कमजोर या बहादुर संज्ञा कोई 

खेल जगत में या मनोंरजन पट में  
शिक्षा क्षेत्र या और कुछ प्यार में 
न जाने कितने युवाओं ने 
लगाया असमय गले मौत को 
अधूरा जीवन क्या अधूरे सपने 
सब कुछ अधूरा, खुद हारे हिम्मत 
न बन पाए किसी के सहारे कोई 

क्या सोच जो बनाती कायर 
निडर जवां बनते इतने कमजोर 
अवसाद, खिन्नता, या डिप्रेसन 
एक गहरा अंधकार 
राह न दिखती कोई और 
कुछ न सोच थामे बस मृत्यु की डोर  

आज बहुत व्यथित मन, सोच देश का वर्तमान
युवा है आज भारत की शक्ति, खुद क्यों है आज युवा परेशान 

देश को आगे लाने की कितनी योजनाएं 
आये हम प्रथम हर होड़ में 
लो युवाओं की भी सुध, ये देश से बड़ी प्राथमिकताएं
इस विषय पे शोध कर युवाओं को चेताये 

नौजवानों से करे प्रार्थना, न थामे इस राह को 
मन में रखो खुद्दारी, और देश से प्यार  
उपकार मात पिता का, भविष्य को ढालते शिक्षक का  
हर अंधकार के बाद सिर्फ रौशनी का द्वार 

मृत्यु तो अटल 
अंतिम पड़ाव जीवन का 
आरंभ को न लगाओ विराम 
छूटे आरंभ को करो प्रारंभ 
मन से त्याग हर मोह अंधकार का 

रजनीश राय 
२०/१२/२०२१ 
१९:०७  

Monday, May 9, 2022

रिश्ते में परिभाषित बहन शब्द आया = कलम बेजुबां

सच्चे दिल की गहराइयाँ सा 
बचपन था वह हसीं 
खुशी जिधर तक दिखे जमीन
प्यार ममता का एक तोहफा 
मातृ प्रेम सा लगे वह
या कुछ समांतर सा पाया
रिश्ते में परिभाषित बहन शब्द आया 

हम चले वक्त चला 
प्यार अठखेलियों में हर समां बंधा 
रूठना मनाना कुछ सताना सब आया 
शिक्षा चली संग संग 
हर मौसम बहार एक नया त्यौहार आया 
वक़्त किधर गया किधर आया 
रिश्ते में परिभाषित बहन शब्द आया 

हम दो भाइयों ने सबसे खूबसूरत 
रक्षा बंधन पर्व पाया
वादा जो हम करते बहना से 
सदा करेंगे रक्षा तुम्हारी 
उलट सदा बहना ने वो वादा निभाया
रिश्ते में परिभाषित बहन शब्द आया 

बेटी पराया धन 
बहना पर भी यह मुहावरा आया 
हुए हाथ पीले संग रची मेहँदी 
खूबसूरत रूप में एक नेक इंसान
जीजाजी रूप में पाया
प्यार का यह अटूट बंधन
इतना है पावन शब्दों को बहुत कम पाया 

वक़्त कुछ कदम आगे आया 
प्यारा सा पुत्र और शरारत की मूरत 
एक पुत्री को भगवन से 
आशीर्वाद रूप में पाया 
खुशियों का जहाँ सिर्फ 
रिश्ते में परिभाषित बहना, बहू ,गृहणी और माँ
में सब का समावेश पाया 

रिश्तों की डोर और मजबूत 
वह नन्ही बहना वह प्यार का भंडार 
कुछ भी न बदल पाया 
आज भी अटखेलियों सा बचपन 
हमेशा साथ पाया 
किस्मत है हमारी प्यार स्वरुप 
प्यार बहना का हमेशा संग पाया 
रिश्ते में परिभाषित बहन शब्द आया 

पड़ता है फर्क # कलम बेजुबां

एक नन्ही परी यूं लगे जन्नत से उतरी 
देख निहारते सभी 
लगे खिलौना कभी कभी 
हँसी में जिसकी चंचलता 
सब के दिल की वह नूर

वक़्त ने ली करवट 
नन्ही परी उम्र लड़कपन 
हंसी की वह बातें 
वह छेड़ना सब को आते जाते 
लगे समय बन पहिया दौड़े 
सब का दुलार पाते पाते

अव्वल शिक्षा 
हर शिक्षक से प्रशंसा 
और सब का प्रोत्साहन पाया 
हुई शिक्षा समाप्त 
उत्तीर्ण हर परीक्षा में 
ऊँचा एक ओहदा पाकर  
माता पिता को गौरान्वित करवाया 

चलते सब के संग  
जवानी की दस्तक आये द्वार  
बचपन लड़कपन छूटा उस पार 
एक नौजवान 
मात पिता संग शुभ कदमो से 
शुभ विवाह की रीत से 
हाथ गौरी का संग पाया 

हम क्यों कुछ सोचे गलत
जब सब है उचित
कविता अति मोहक
पर संदेश क्या दिया हमने बन लेखक

जन्म बालिका तुम्हे उपहार
बालिका भूर्ण हत्या न सही विचार
मां का न भूलो उपकार
बहना का अमोघ प्यार
पत्नी बन जीवन व्यवहार
नारी सहनशीलता की सोच से पार
वक्त आए तो बने कटार
शिक्षा उचित और प्रेम गर मिले आपार
माता पिता भाई या पति सहयोग परस्पर
पड़ लिख कर बेटियां 
संग बड़ाए कदम तो पड़ता है असर
हां पड़ता है फर्क





   

नसीब में सबके हंसी नहीं होती - कलम बेजुबां


सूखे पत्ते गिरने पर मलाल न करना
सपने गर अधूरे रह जाए 
तुम शिकायत न करना
नसीब में सबके हंसी नहीं होती
हर हंसी में खुशी नहीं होती
आंसू छुपा लेते है गम
पग पग मंजिल को ढूंढते रास्ते संग संग
किधर जायेंगे या जाएंगे थम
पर मुकाम की ख्वाइश कम नहीं होती
क्योंकि नसीब में सबके हंसी नहीं होती

टूटते यूं ख़्वाब आस के 
गिरते सूखे पत्ते यूं शाख से 
नित देखते रहते उस राह को 
अब लगे जैसे किश्ती बिन पतवार के 
पीते हम भी बेपरवाह से
पर नशे की कोई भनक नहीं होती
फिर तकते उस राह को
मुकाम की ख्वाइश कम नहीं होती
जैसे नसीब में सबके हंसी नहीं होती

आँखों का गम 
शायद न समझ सका कोई 
हंसे तो सब क्यों हंसे
रोए तो सब चल दिए कहीं 
हुआ कमजोर अब तो दिल भी
छोटी सी चोट भी सहन नहीं होती
दिल करे रुलाने का तो रूला दो
रोने के बाद हंसी अपनी सी नही होती
नसीब में जैसे सबके हंसी नहीं होती

दिन चढ़ता रात ढलती
कभी मुश्किलें आसान नहीं होती
निकल न पाते इस मोहपाश से
जितना करते संग खुद को
दूरी बढ़ती और करती अलग मुझको
चिराग तले अंधेरा तो है कभी भी
रोशनी भी अंधकार को कम न करती
अब तो लगे सत्य नसीब में हंसी नहीं कोई

रजनीश राय
२७ अक्टूबर २०२१