Thursday, July 21, 2022

आत्मविश्वास - Atmavishwas

जीवन के अनेक पहलू 
करता नियंत्रित विश्वास 
विश्वास गर खुद पे रखो 
बढ़ता आत्मविश्वास 

हर मोड़ जीवन का 
देता अनेको अनेक राहें 
हम चलते किस राह पर 
वह आत्मविश्वास सिखलाये 

आपका व्यव्हार और विचार 
संग जुड़ाव आत्मविश्वास का 
रहें हर मुश्किल में सहज 
हर उत्तर हो आश्वस्त से सराबोर 

जीवन लाये मुश्किल भरपूर 
प्रस्थितियाँ तो बदलता मौसम 
आज नहीं कल अवशय होंगी दूर 
बस आत्मविश्वास न हो कमजोर 

आलस्य, निराशा और भय को त्याग 
आज नहीं तो कल रुख बदलेगा 
चन्दन देता तभी खुशबु 
घिसाई हो जब बार बार 
आत्मविश्वास की उत्पति में 
आये जैसे श्वास शब्द हर बार 

रजनीश राय 
२३/१२/२०२१ 
१६:५९


सर्द परदे आंखो के # आत्मविश्वास

दोष नहीं पर्दा ही इन आंखों पे सर्द है 
रहते है महफूज साए हिंदुस्तान में 
दुखी दिखें हर पल खुश दूसरों के साए में
दोष देते हर पल जिन्हे
वो देश की उन्नति के सहाय है

कोई किसी का गुलाम नहीं होता
भारतवर्ष में कोई हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई नहीं होता
गुजराती बिहारी पंजाबी या तमिलियन नहीं होता
होता है तो सिर्फ भारतवासी होता है
आज है हम महफूज बनो शुक्रगुजार खुदा के
उसका कोई भी इंसान एक दूसरे से जुदा नहीं होता

मुद्दा नहीं काले धन का
या कोई घराने की ऊंचाई का
हम हुए कितने मुफ्तखोर 
आज इस की भरपाई का
न जाने कितने वादे मुफ्त के
पर मुफ्त नहीं संग मेहनत के ही लेंगे
बस अंदर के इस लोभ को मिटाना है

कौन नहीं चोर ये कहते है हम
गर एक उंगली उनकी तरफ तो चार उंगली पे है हम
पैसा न आया ना साथ जायेगा
रहो बस एक हो कर सब 
यही सबक मुदत्तों तक दोहराया जायेगा,,

अब बस करें जीना भूतकाल में
वर्तमान और भविष्य में है बस जीना
इसे कहो चाहे मेरा स्वार्थ या आपका नफा
लिख तो रहा हूं पर गवाह है 
गूंजती कान में अजान की सुरमई पक्तियां
वक्त से वक्त मिला लो यारो 
झूठ से न है दूर की नजदिक्यां

खुद पे रखो विश्वास 
भारत को समृद्ध बनाना है
एक एक इंसान के अंदर आत्मविश्वास जगाना है
अपने मुल्क के हर इंसान को अपने अंदर बसाना है
इन सर्द पर्दो को आंखो से हटाना है
हटाना है...

रजनीश राय
२७/०५/२०२२
१९:४५

जियो जिंदगी भरपूर - आत्मविश्वास

बढ़ता हर तरफ सिर्फ हाहाकार 
इंसानियत को कर शर्मसार 
मंदिर मस्जिद बनता जा रहा 
राजनीति का द्वार 

लुभावने वादे, प्रतिज्ञा क्या करार 
वचनो की बस लगी भरमार 
खोखली करते आशाओं को 
समाज के आपसी अनुराग 
या होते रिश्तो के बंद द्वार 

हुआ चलन धर्म के ठेकेदारों का 
धर्म से धर्म को उलझाने का
ज्ञान नहीं तानिक जिन्हे 
कहते खुद को गुरु
कार्य करते दीक्षा दिलाने का
मान अखंड अभिमान सा
भिक्षा में चलन सिर्फ नकदी का 

विश्वास नहीं पर धोखा पुरजोर 
हर इंसान लगे ठगा सा 
शिकायत की राह अति कमजोर 
उलझे सब जीवन रुपी चक्रव्यूह में 
लड़ते हर पल 
एक नयी उलझन का मोड़
प्रति पल द्वंद विचार में विचार
प्रतीत जैसे बंद सब मस्तिष्क द्वार 
 
वक्त आया जागो 
और जगाओ समाज को
न बहको न डरो
बस दूर हटाओ 
इन काल रात्रि के सौदागरों को
रात्रि के बाद की रोशनी सिर्फ सुबह की 
न बहक जाओ दिखते उजालों को 

होड़ न रखो सिर्फ पैसे की
जियो जिंदगी भरपूर
हंसी के सायों में 
इंसानियत हो सिर्फ प्रथम अभियान सी 

रजनीश राय
१८/०७/२०२२
११:३२

रिश्ता दुर्बलता का - आत्मविश्वास

लड़खड़ाते कदमों को आते देख पास
सहम गई हुई वो बदहवास
रात आज सुहाग की
वर्तमान और भविष्य क्या 
सब समक्ष आंखो के पास 

सपने थे जो संग क्या हुए चकनाचूर
अब रात दिन क्या बस रहेगा संग
शायद वो सुना सुना सा अत्याचार 
पल में लगे किस मोड़ पे आ खड़े 
संग चलना हो जाये मुश्किल 
तो छोड़ना भी होगा नामुमकिन 

कुछ सोच मन में जागा एक विश्वास
पिता के कहे शब्द 
उस मासूम मस्तिष्क में गूजँते बार बार
"साहसी को ही मिले सिर्फ कठिन राह"

कर के प्रण लिया संग पति का विश्वास
मात पिता की दे दुहाई 
प्रेम की भाषा को शूल बनाए
क्या कमजोर आप
या मजबूर ये मद्य मोह सताए
ऐसी कुछ प्रेरणा कुछ संगत देती
संग संग गुजारे हर क्षण
प्यार से कुछ वचन कहलाती 
कभी ईश को रख संग भक्तिमय कहलाए
जरूरत पर पुनर्वास केंद्र भी आए
हो कुछ भी अंजाम
पर मन में ये ठान 
सब को दिया चौका 
मद्यपान की आदत को भुला  
दुर्बलता से दृढ़ता का रिश्ता बना 
वह इंसान एक प्रगति की राह चला 

चाहे कहो स्वार्थ इसे 
चाहे कहो आत्मविश्वास 
चाहे कहो प्यार 
चाहे हो संगिनी का साथ 
हुए सब मुश्किलों से पार  
अंतत एक सुखमय परिवार 


रजनीश राय 
३१/०५/२०२२ 
१४:१७ 


वक्त को बांटो - क्यारी क्यारी - आत्मविश्वास

चुनौतियों से भरे इस जीवन में 
हम आये बन एक परिंदा 
कभी दबे कुछ बोझ तले 
कभी उठना तो कभी गिरना 
फिर स्वछंद सा इस आसमान में उड़ना 
हो जीवन ऊँचा जैसे अम्बर अपना 

हुई शादी की बात पक्की 
सोच हर पल मस्तिष्क
ब्याह एक दिन 
फिर संग बाल गोपाल भी 
हमारा जीवन  
सिर्फ गृह धर्म 
क्या चार दीवारी तक सिमित 

आज इस सोच को बदलना 
पहली जरुरत हर नारी की  
गर है आत्मविश्वास 
हम भी रचेंगे इतिहास 

हर क्षेत्र में आज स्पर्धा 
क्या पुरुष क्या नारी
सोच को करो विकसित
सिर्फ इतनी सी है जिम्मेदारी 
संग रखो सूझ बुझ का 
वक्त को बांटो 
क्यारी क्यारी 

दायित्व का अनुभव संग 
फिर क्यों डरे हम 
कार्य गृह से या हो दफ़्तर 
करो कोई व्यवसाय या 
कुछ ऑनलाइन या कंप्यूटर 
कर्तव्य को बाटना 
सिर्फ हो पहल हमारी 

इस कोरोना रुपी भय ने 
न जाने कितने 
नारियों के व्यवसाय खाये 
समय बदला अब 
क्यों न कुछ करें ऐसा 
लाख कोरोना भी न हमें हटा पाए 

सब को संग ले चलना 
एक उदारहण बन बताना है 
सब में अचूक नारी शक्ति 
देश को यह विश्वास दिलाना है 

पंक्तियाँ लिखता सँजोता हूँ   
आज नारी संग देश खड़ा 
देश को संजोये हर नारी 

रजनीश राय 
०१/०६/२०२२ 
१९:१७ 

सोचें किस डगर ले पार - Atamvishwas

चले सब मित्र कुछ अलग मन में ठान 
हम हुए संग सोच करे कुछ ऐसा काम 
हुई शिक्षा समाप्त अब जुड़ने का आया 
समय इस समाज संग उम्र तमाम 

खुशी का आलम एक आज़ाद पंछी सा 
ह्रदय की तह में उमंग आपार
हर एक मित्र सोचे किस डगर ले पार 
असमंजस माहौल स्थिर सब करें विचार 

मित्र ने लिया निश्चय चिकित्सक बन, स्वस्थ बनने को दे अपना योगदान 
कुछ मित्रों ने व्यवसाय किसी ने अभियंता को लिया थाम 
किसी ने नौकरी को समझा उचित, कोई संग सरकारी विभाग 
तो कोई सोचे राजनीति महान 

सब को देखा सब कुछ सोचा, आज खड़े हम वह रास्ते 
जिसको थामना उम्र तमाम, क्यों है सोच गहरी क्यों मन अशांत 

आया जहन में प्रेम देश का, हममें जो प्रति दिन है जीवंत प्राण 
राष्ट्रगान करते रोम रोम में, भक्ति से अपने भारत को प्रणाम 
सोचा न द्वितीय क्षण भर, लिया सैन्य बल को थाम 
हो सुरक्षित हर शख्स, बस मन ले एक यही अरमान 
अंदर सुरक्षित तो सोचे सभी, आज सिर्फ उनकी बदौलत हम 
हमको भी बनना है ढाल, क्यों न हम भी इस डगर को ले थाम 

नौजवानो रखो सोच आप भी, देश को चार क़दम आगे है लाना 
आना आपका फ़ौज में, मुमकिन सब को सुरक्षित है रख पाना 

हर मां बाप की दुआ में शामिल
वादे में बहनों के हमेशा काबिल
निकले जिधर से मिले सलाम
जिए जब तक रहे शान
गर हुए शहीद तो बने देश की शान।

रजनीश राय 
१३/१२/२०२१ 
१७:२७ 



खोखली हंसी - Atamvishwas

आज बैठे कुछ सोचते हम 
देख मित्र के पिता की खोखली हंसी 
दिन याद अभी भी न भूले 
विदेश को भेजने का प्यार और खुशी
 
शब्दों को रख मन में जस के तस 
अंतरात्मा मित्र को टटोलती कुछ बोलती  
क्या रखा इस देश में बेटा 
जाओ जा कर तुम भी दौलत कमाओ 

आया वह दिन था जिसका इंतज़ार 
चला मित्र विदेश उमड़ा जन अपार 
बधाई का लगा ताँता, मात पिता हर्ष फुले न समाये 

वक़्त बिता उम्र से भला कौन जीता 
किन्तु माँ का ह्रदय सिर्फ माँ ही जाने 
लगी तलाशने पुत्र वापिस आने के बहाने 
थामे विवाह की जिद, आया पुत्र खुशी अनंत 
हमको भी दिन याद आये पुराने याराने 

समय की करवट या दिल में  
कौन या क्या छुपाने की आहट 
शब्दों को तोल वादा जल्द आने का 
नव विवाहिता को लिया संग 
करके अभिनन्दन सबको चले विदेश द्वार   

वक़्त चला माँ ने खोयी आस 
आस की राह खामोश भी हुई साँस 
नवजात शिशु से विदेश में खिली किलकारियाँ 
पिता अकेला यहाँ, संग सिर्फ तन्हाईयाँ 

आया संदेश पुत्र का आ जाओ आप भी इस पार
बेच तमाम घर द्वार पिता खुश चला पाने को प्यार
अंचभित सा पाया खुद को वहां 
सब है वहां पर वक्त है कहां, न दोस्त न रिश्ते
सिर्फ फ़ोन पर दोस्तों संग वह खोखली हंसी 

ढूंढता खुशी के पल हर लम्हा कहीं संग सिर्फ है तो फिर वही तन्हाई 
सोचते क्या दौलत संग है तो खुशी या खुशी दौलत से बढ़कर कहीं 

आज देते सलाह नयी पीढ़ी को 
पैसा भी जीवन का चक्र, रहो संभल कर 
हावी न होने दो कभी खुद पर 
दौलत हो आपार, हो संग अपनों का प्यार
दुगना हो जीवन का आधार