Tuesday, August 9, 2022

दुआ करते है - Unsaid Feelings

दुआ करते हैं

गलियारे प्रेम के एहसास से 
कुछ अपनेपन की मिठास से 
यादों के झूलों से
बैठे बिन पतवार वाली नाव पर 
गए जब वह पास से कुछ मुस्करा के 

ख़्वाबों की दुनिया 
बहके हर कदम 
मासूम से उस चेहरे पर 
वह नज़र चुराती हर नज़र पर 
चलना मदमस्त सा
हिरण की चाल पर 
बालों की वह घुँघराली लट  
गिरना नयनों के प्यालों पर 
भरी दुपहर दुपट्टा सर पर 
नंगे पाँव भागना गलियारे के गर्म पत्थरों पर 
ठहरे पानी में कूदना बुँदे उड़ती हवा में लहराकर 
क्या कहते इस प्यास को हम न समझ पाए 

शाम ढली हम चले 
आज मिलने अपने प्यार को 
उसको पाकर सामने  
हम भी कुछ मुस्कराये 
न जाने कितने सपनों को सँजो लाये 

शिकवा करते यूं 
हम रात की तन्हाई को
शाम सिर्फ अपनी हो 
चांद का भी पहरा न हो
तारो न गिरना कसम है 
कहीं कोई मांग ले न तुमको
इस भय में समय गुजारते गए

सदियों के सपने सच हो पाए
वो मुस्कराहट को अपना कह गए
सोचा था जिसे सदैव सपनों में
आज अपने हो गए 

वक्त लगा उड़ने लगा कर पंख 
उसके हाथ का वही कोमल स्पर्श 
आज भी सदैव अपने कंधों के संग 
वक्त न जाने कितना आया आगे  
परन्तु हम न आगे जाते है 
न आगे जाना चाहते हैं
वह प्यार वह मिठास संग हवा में घोल 
आज भी सिर्फ मोहब्बत में जीना जाते है 
दुआ है अब तो यही तुमसे ए रब 
न करना कभी हमे जुदा 
बुलाना हो गर कभी 
दोनों को संग ही ले चलना ख़ुदा 

रजनीश राय 
०९/०८/२०२२ 
१७:२२ 

Saturday, July 30, 2022

मुसीबते ऐ दौर - Mere Humrahi

दिन नया रात नयी  
वक्त चले अपनी गति 

आया एक ऐसा दिन 
लगे सब गया छिन्न 
दरार पड़ी कुछ मीठे रिश्तो में 
हम भी जा बटे कुछ हिस्सों में 

संग खड़े हमदम 
सूझ बुझ के संग 
हाथ से पकड़ हाथ 
संग किया मुसीबते ऐ दौर पार 

नया शहर नया घर 
नयी नौकरी ढूंढ 
जीविका को समृद बनाते 
मेहनत से न कदम डगमगाए 
खुशियों की रूप रेखा फिर सजाये 

फिर आया ख़ुशी का दिन 
बहुत मुद्दतों के बाद 
महकता सूरज सा नन्हा कदम 
घर आंगन किलकारी की गूंज 
प्रतीत एक सुकून 
समय भागे सरपट सरपट 
हर पल महकता फूलों सा 
कानो में आये जैसे मधुर कोई धुन 

बाल की शिक्षा का पहला अध्याय 
संग माँ का प्यार पाए 
पुत्री और पत्नी का धर्म संग निभाए 
हम हर पल उनको संग पाए 

कदम बड़े कुछ इस जीवन रूपी बंधन में
प्यार होता है क्या जाना कुछ ही लफ्ज़ों में

रजनीश राय 
१३/०५/२०२२ 
१८:०० 

प्रथम पृष्ट - Mere Humrahi

सहगामी या हमराह 
हमसफ़र कहो या साथी
आज हंसते मन में कुछ सोचते
याद आए वो दिन लड़कपन के 

निहारना वो एकटक 
करना घंटो आने का इंतज़ार 
देख बालों में अपने हाथ फिराना 
और उनका भी लटो को झटकना 
तोड़ कच्ची इमली उनको रिझाना 
गहरी झील के मटमैले पानी से कमल लाना 
तोता कुतरे अमरुद का लाना 
गहरे जंगल में कच्चे बेरों का लाना 
बिन बात मुस्कराहट चेहरे पे 
बस याद आये वो पहले दिन मोहब्बत के 

मिलना हुआ दस्तूर 
नियम सा लगता जरूर 
वह बातों के दिन
लम्हातों के दिन 
अस्त न हो सूर्य ऐसी आशाओं के दिन 
प्यार सी मीठी बातों के दिन 
याद आते बिन बात रूठने मनाने के दिन 

बीती शिक्षा संग परवान प्यार का 
करते नौकरी उच्च पद आसीन 
शिक्षिका बन वह बांटे ज्ञान   
लिए संग मातृ पिता के सहमिति 
सोच समझ लेकर सबका आशीर्वाद 
हुए हमराह बन एक दूसरे के प्यार के
ये है वह हसीं अध्याय बना प्रथम पृष्ट जो हमारे प्यार का

रजनीश राय 
१३.०४ .२०२२ 
१४:०७ 



सँकरी गली - Mere Humrahi

समय की करवट 
रिश्ता लगा और गहराने 
बन ख़ुशी हम साथ चले 
हर कर्तव्य को संग निभाते चले 
प्यार और फर्ज को संग मिलाते चले 

वक्त की सौगात 
चमन में एक और गुल खिला 
प्रतीत ईश्वरीय असीमित कृपा 
प्यार के जैसे पंख असीम 
पागल पवन सा उड़ चला 

कभी हुए उदास या 
कुछ काम का भारी एहसास 
प्यार भरी बात और बैठ कर पास 
किया हर लम्हे को खास 

देखते कनखियों से वो कभी हमें 
और हम देखते बस उन्हें 
मुस्कुराते अन्दर से 
न हो कभी ये प्यार कभी कम उनसे 

सुबह की धुप हो चाहे 
या घनघोर रात 
बारिश के दिन 
या वह सर्द जाड़ों की रात 
हुई जब रिश्तो की गहरायी की बात  
हर मौसम सुनाते बस हमारे दिल की बात 

वक्त न रहे कभी सामान 
हुआ हादसा कुछ दर्द भरा 
जैसे सँकरी गली आये सामने
उलझा जैसे रास्ता न कोई पाए
इस उलझन को हमराही ने सरल बनाया 
कुछ भी हो हालात न हटें पीछे 
मुश्किल राह को सरल पाया

काल की गर्त में क्या 
कभी जो हुए हम गुम 
उस सोच की भवर से हम बाहर आये 
लगता हम सिर्फ ठोस शरीर से 
पर ह्रदय से स्थिर हमराह
कांधे पर रख हाथ 
प्यार का वचन कहते 
थोड़ा संभले हम 
थोड़ा संभाले आप 

हुआ प्रतीत या आज जाना 
साथ है गर कोई प्यार अपना 
रास्ता चाहे हो लाख कठिन
मूंद आँख कट जाना 

रजनीश राय
१८ /०५ /२०२२
१८:१६ 

लगा समय बीतने अपनी दशा 
प्रारम्भिक से शिक्षा माध्यमिक 
फुर्सत हुई सिमित 
पुत्र कद मात पिता का 
क़दम युवा युग में 
हँसते हँसते न जाने 
थामा कौन रास्ता
सब तरफ रोष 
माँ,भाई सब बदहवास 
न कोई मशवरा न सोच    
लगे आज कौन परीक्षा 
हुए हम असफल 
सोच सोच हुए हम विफल 
अश्रुयों को नेत्रो संग दबा

बस सकून आया - mere humrahi

कैद वक्त की रफ्तार   
सेवा निवृत्त हुए हम भी
दिन बदले महीनों में
बदले साल पे साल
देख जी रहे आज हम ज्यादा 
था जैसे पहले वक्त के आभाव का तकाज़ा 

हुए कुछ स्वास्थ्य से हताश 
प्यार में न हुए कभी निराश 
आज हम साथ लगे हर खुशी साथ 
जैसे मिट्टी के संग बरसात 

उम्र के इस पड़ाव पर हम 
खुशकिस्मत है आज 
प्यार की जैसे उम्र नहीं होती 
जब भी हो संग  
सिर्फ अपनों सी प्रतीत होती 

माँ का क़िरदार 
करते करते न भूले हमें 
आदत को हमारी 
न किया नज़रअंदाज उन्होंने  

वक्त बिता कुछ करें इस उम्र में 
संग किया विचार
एक वृद आश्रम जेहन में आया 
लगे बस मोहब्बत बाटने 
जो हम ने संग कमाई थी 
आज जैसे परीक्षा की घड़ी आयी थी 
घड़ी के कांटे या पंचांग के पन्ने
लगे दौड़ने संग साथ हो अपने
हम हुए गुम खुशी के इस दौर में


आज सोचते होते ह्रदय हर्षित 
की हम ने ऐसा जीवन साथी पाया
जीवन के इस दौर में हमने
न खुद को किसी पे निर्भर पाया
रास्ता था चाहे कितना भी कंटीला
हमे तो बस सकून आया सकून आया

आज भी सुबह की चाय 
संग पीते है 
शेष कितने दिन उम्र के 
बस संग जीते है 

रजनीश राय
१८/०५/२०२२
१९:३५ 

समय संग हर सुख दुख के
समुंद्र को करते पार
खुशियां आई संग द्वार
पुत्र की नौकरी विदेश में
हुआ हर्षित मन सोच बार बार
चला विदेश आशिषो का ले भंडार 
मां हृदय तकता राह
कब हो पुत्र दीदार
जब साथ हो 

लगता गए सब कुछ गए हार
जमा पूंजी हुई तमाम
आज घर भी था खड़ा नीलाम

मन में आशा की ज्योत जला 
हर मोह को दिया मिटा
दोनो की नई सोच

Thursday, July 21, 2022

आत्मविश्वास - Atmavishwas

जीवन के अनेक पहलू 
करता नियंत्रित विश्वास 
विश्वास गर खुद पे रखो 
बढ़ता आत्मविश्वास 

हर मोड़ जीवन का 
देता अनेको अनेक राहें 
हम चलते किस राह पर 
वह आत्मविश्वास सिखलाये 

आपका व्यव्हार और विचार 
संग जुड़ाव आत्मविश्वास का 
रहें हर मुश्किल में सहज 
हर उत्तर हो आश्वस्त से सराबोर 

जीवन लाये मुश्किल भरपूर 
प्रस्थितियाँ तो बदलता मौसम 
आज नहीं कल अवशय होंगी दूर 
बस आत्मविश्वास न हो कमजोर 

आलस्य, निराशा और भय को त्याग 
आज नहीं तो कल रुख बदलेगा 
चन्दन देता तभी खुशबु 
घिसाई हो जब बार बार 
आत्मविश्वास की उत्पति में 
आये जैसे श्वास शब्द हर बार 

रजनीश राय 
२३/१२/२०२१ 
१६:५९


सर्द परदे आंखो के # आत्मविश्वास

दोष नहीं पर्दा ही इन आंखों पे सर्द है 
रहते है महफूज साए हिंदुस्तान में 
दुखी दिखें हर पल खुश दूसरों के साए में
दोष देते हर पल जिन्हे
वो देश की उन्नति के सहाय है

कोई किसी का गुलाम नहीं होता
भारतवर्ष में कोई हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई नहीं होता
गुजराती बिहारी पंजाबी या तमिलियन नहीं होता
होता है तो सिर्फ भारतवासी होता है
आज है हम महफूज बनो शुक्रगुजार खुदा के
उसका कोई भी इंसान एक दूसरे से जुदा नहीं होता

मुद्दा नहीं काले धन का
या कोई घराने की ऊंचाई का
हम हुए कितने मुफ्तखोर 
आज इस की भरपाई का
न जाने कितने वादे मुफ्त के
पर मुफ्त नहीं संग मेहनत के ही लेंगे
बस अंदर के इस लोभ को मिटाना है

कौन नहीं चोर ये कहते है हम
गर एक उंगली उनकी तरफ तो चार उंगली पे है हम
पैसा न आया ना साथ जायेगा
रहो बस एक हो कर सब 
यही सबक मुदत्तों तक दोहराया जायेगा,,

अब बस करें जीना भूतकाल में
वर्तमान और भविष्य में है बस जीना
इसे कहो चाहे मेरा स्वार्थ या आपका नफा
लिख तो रहा हूं पर गवाह है 
गूंजती कान में अजान की सुरमई पक्तियां
वक्त से वक्त मिला लो यारो 
झूठ से न है दूर की नजदिक्यां

खुद पे रखो विश्वास 
भारत को समृद्ध बनाना है
एक एक इंसान के अंदर आत्मविश्वास जगाना है
अपने मुल्क के हर इंसान को अपने अंदर बसाना है
इन सर्द पर्दो को आंखो से हटाना है
हटाना है...

रजनीश राय
२७/०५/२०२२
१९:४५