Saturday, May 26, 2018

खुशियां की चाह ग़म सौगात में ... Post-10

ह्रदय वेदन। ......
खुशियां की चाह ग़म सौगात में 

खोखले हुए दरख्त कभी थे हँसते हवा के झोके से।
एक तूफ़ान आया सब करा धूमिल क्षण में धोखे से।
यूं टूटे एक एक मोती कण माला के गर खींचने से।
हर पल डर की सौगात मिली बस अपनों से। 
खुशियों ने राह बदली हम ठहरे अंचभित से।
था एक अपना गर किधर गया तकते हर दिशा से।
हर दिशा कहने लगी कुछ न गुजरा इधर से।
सब कुछ हुआ यूं शांत डरने लगे खुद आप से।
जीना है या बस जीना हम असमंजस से।   
प्रति आहट लगे अब आहत सी।
हर अंधकार बस राहत सी। 

राह करे परेशां वक़्त आजमईश में।
खुशियाँ हँसे हम पे तन्हाईयाँ भी साथ में।
क्या साथ लाये थे क्या है साथ में।
खुशियां की चाह ग़म सौगात में। .........

Thursday, May 17, 2018

क्या दिन क्या रात बस छोड़ गया.... Post-9

ह्रदय वेदन
क्या दिन क्या रात बस छोड़ गया.... 


मीठा सा बचपन यादों में।
न भूले सी मुस्कराहटों में।
एक सुंदरता की छवि में।
कोमल ह्रदय सा कवि में। 
शरारतों के भोलेपन में अव्वल।
कभी न हो दुखी एक ऐसा पागल।
न थकने वाला ज्यों एक सागर।
इतनी खुशियां क्यों पल में समेेेट गया।
क्या दिन क्या रात बस छोड़ गया।

आंख बंद तो आये चेहरा सामने।
खुली आंख सोचे पुत्र को आप में।
ह्रदय समझाना प्रति पल बना जटिल।
क्या कहें किससे कहे अति मुश्किल।
चुन चुन खुशियां ले गया।
ग़मो की कड़ियाँ सौंप गया।
आंसुओं से दामन प्रतिपल जोड़ गया।
इतनी खुशियां क्यों पल में समेेेट गया।
क्या दिन क्या रात बस छोड़ गया।

खुशियों से दामन भरना था हमें।
मिला प्यार तोहफा अटूट।  
हर खुशी जी रहे न था कोई दुःख रूप।
स्वपन न सोचा कभी हारे यूं खुद से।
मिला आँसू जीवन तोहफा स्वरूप।
इतनी खुशियां क्यों पल में समेट गया।
क्या दिन क्या रात बस छोड़ गया।

टुटा सब कुछ पल में हुई खुशियां यो तार तार।
लगती नज़र क्या दामन में सोचे हम बार बार।
माँ से बढ़कर कोनसी नज़र रोये माँ ज़ार ज़ार।
इतनी खुशियां क्यों पल में समेट गया।
क्या दिन क्या रात बस छोड़ गया।



Monday, May 14, 2018

हर दिशा बस मौन है, मौन है। ......... Post-8

ह्रदय वेदन (ऋषब )
हर दिशा बस मौन है, मौन है। .........

मार्मिक दृश्य या वक़्त का अट्टास।
अंधकार आँगन में बुझी हर आस।
मन के प्रिय जिन में जिए बने अतीत।
हर जग जीत के सब लगे पराजित।
अजब सी शांति यूं लगे स्पर्धा शोर से।
खामोश वक़्त की सुईं चले कमजोर से।
आज एक राह पे हम खड़े मजबुर है।
किस मोड़ मुड़ना सोच प्रति सोच है।
होगा स्वपन प्रति क्षण एक नयी सोच है।
किन्तु स्वपन से बाहर की न कोई डोर है।
ह्रदय कहना लगा न मुझमे अब जोर है।
आंसू भी करे शिकायत हम ह्रदय कमजोर है।
मस्तिष्क कोशिकाएं रक्त विभोर है।
क्या है रक्त या नीर जो कमजोर है।

प्रति क्षण मांगी  यही आशीष।
दुस्वपन न लाये दुश्मन या  हितैषी। 
परीक्षा लेते भगवन मत बुद्धिजीव का।
परीक्षा हारे जीते आज पल अतीत का। 

आरम्भ गति स्थिर हुआ जीवन।
जीवन गति अति मद्धम।
और हर दिशा बस मौन है, मौन है। .........



Friday, May 11, 2018

यहीं एक अंतिम ज्ञान अंतिम ज्ञान। ...... Post-7

ह्रदय वेदन देवो को समर्पित
यहीं एक अंतिम ज्ञान अंतिम ज्ञान अंतिम ज्ञान। ...... 

हर दिशा प्रकट प्रतीत रुदान।
कुछ भूतकाल कभी वर्तमान।
भविष्य का प्रति पृष्ट अनजान।
कुछ स्वपन लगे सत्य वर्तमान।
प्रति प्रयत्न ह्रदय चेतन फिर क्यों अशांत।

गीता सार सब एक है प्राण।
न पिता न माँ न भाई सब अनजान।
जीवन सार मनुष्य मन न सहमत।
मोह के दर्पण चले संग क्यों प्राण।
मुक्ति जीवन यूं  कमजोर डोर।
प्रत्येक कथन प्रतीत अनजान।
प्रति प्रयत्न ह्रदय चेतन फिर क्यों अशांत।

मूक दर्शक हम बैठे क्यों।
क्या अभिनय करना जीवन सार।
सार अभिनय तो फिर क्यों न आयु समान।
लम्बी आयु क्योंकर जीते होते परेशान।
नन्ही आयु प्रसन्न फिर क्यों लिए प्राण।
प्रत्येक प्रश्न एक प्रश्न बना।
हर क्षण प्रतीत चुभन मस्तिष्क अज्ञान।
प्रति प्रयत्न ह्रदय चेतन फिर क्यों अशांत।

कहे कृष्ण गीता सार दुःख मेरा या तेरा समान।
फिर क्यों मध्य न आये दुःख में भगवान्।
माँ को एक रूप में भगवन कहलाया।
न आता दिखा पुत्र दुःख न मन में परेशान।
कहते होता एक आभास दुःख में जब संतान।
हारे इन कथनो के हम बस रहे अनजान।  
विशाल तख्त न बिठायो बस रहने दो इंसान।
माँ जननी पुत्र दुःख असिमित, सिमित हर अल्पविराम।
यहीं एक अंतिम ज्ञान अंतिम ज्ञान अंतिम ज्ञान। ......

Wednesday, May 9, 2018

सब से प्यार और सिर्फ प्यार पाया...... Post-6

ह्रदय वेदन।  .........               माँ पिता का  ऋषब को समर्पित
फिर भी सब से प्यार और सिर्फ प्यार पाया। ....

कुछ विशेष सा जब इस धरती पे कदम पाया।
स्वेत सा रंग संग में मोहक सी मुस्कराहट लाया।
बालपन में क्रीड़ा से शरारत स्वाभाव पाया।
सब से प्यार और सिर्फ प्यार पाया। 

प्रति क्षण बस स्वछंद सा जीवन अपनाया।
अहकार न द्वेष किसी से कभी मन में लाया।
हर दुख दर्द सब के एक नन्हे ह्रदय अपनाया।
एक शब्द कहे कुछ ऐसा बस स्वाभाव पाया।
सब से प्यार और सिर्फ प्यार पाया। 

उम्र लड़कपन जब कदम बढ़ाया। 
हर कदम श्रेष्ठ हर नयी उमंग अपनाया।
न करना स्वभाव न पाया प्रथम को प्रथम अपनाया।
नयी उमंग नयी सोच न घबराया।
प्रति क्षेत्र को न विळम्ब अपनाया।
सब से प्यार और सिर्फ प्यार पाया।

रहा आजाद प्रकृति का न थकान को अपनाया।
निद्रा में बेचैन प्रातः को एक नियम बनाया।
हर नियम मेहनत कभी न घबराया।
हर आज्ञा आदेश को न ठुकराया।
न थकने वाला शख्श खुद को बनाया। 
सब से प्यार और सिर्फ प्यार पाया। 

मातपिता संग कुछ न कहने की एक आदत लाया।
सब कुछ जल्दी इस पे एक कदम बढ़ाया।
उम्र से खुद को आगे ले आया । 
न थकने की राह ने किधर भटकाया।
उस राह को पिता अभी भी समझ न पाया।   

कुछ हुआ बस यूं समाप्तः की क्या खोया क्या पाया।
वह निडर सा बालक लाल रथ संग पुष्प लिटाया।
फिर भी निर्मल ह्रदय न विश्वास आया।
यू उठे बेचैन पुत्र कहे मुझे यहाँ कौन लाया।
आस अंतिम विदाई तक पिता ने लगाया।
लगे राम को सत्य मन को झुटलाया।
अंतिम अग्नि पिता से यूं कष्ट पाया।
 
क्या निभा पाया या न पाया पिता कुछ समझ न पाया।
फिर भी उम्र तमाम सब से प्यार और सिर्फ प्यार पाया।।।।।।


Monday, May 7, 2018

आज हम सब में होता। ........ Post-5

भूल कर भी याद रहने वाली । .........    एक व्यथा माँ की   (ऋषब)
आज हम सब में होता, सब में होता। ...

जिद पे आना अच्छा लगे।
घर छोड़ना गर अच्छा लगे। 
मित्रो संग रह लेता।

कोई प्यार गर अच्छा लगे।
कोई बंधन सा अपना लगे।
प्यार को अपना लेता।
 
सोचता कुछ यूं ह्रदय मेरा । 

माँ गर एक सूरत मिलता रहता।
जीवन पृष्ठ अंकित रहता।
अश्रु न जीवन अमृत होता।
जीवन सरल न कठिन होता।

माँ ममता कितनी कठिन।
एक ह्रदय अंकित कर लेता।
मस्तिष्क कुछ जवळीत था।
अश्रु सूरत माँ मोहित होता।

क्यूँ न सोचा यह प्राण माँ एक जान।  
कितना कठिन यूं जीवन तमाम।
अंतिम नेत्र माँ को देखा।
फिर लिया जल एक बूँद तमाम।
नेत्र तकते दृशय अनजान।

कुछ यह होता कुछ वह होता।
नादान परिंदें। .........
आज हम सब में होता, सब में होता। ...

Saturday, May 5, 2018

एक सीधी जीवन रेखा की व्यथा । ....... Post-4

कभी न समाप्तः होने वाली। ......... पिता की व्यथा (ऋषब)
एक सीधी जीवन रेखा की व्यथा । .......  

यूँ आया सन्देश की कर गया पिता को मौन।
समझ न आये प्रथम की कौन दिशा है हम।
झटपट सब कुछ छोड़ कर एक गति ली थाम।
रस्ता हुआ यूं लम्बा न हमें लगा पहचान।
मस्तिष्क में लगी प्रश्नों की एक कतार तमाम।
उत्तर पाने को दिल में थे कितने ही तूफ़ान।
न रब को न खुदा को न भूला कोई भगवान्।
अंजाम हो अच्छा दिल में बस एक अरमान।
पसीने में तरबतर यूं पहुंचा किसी तरह अंजाम।
एक जवान बेटे को देखा, माँ गोदी ले प्यार से थाम।
भगदड़ सी मची ले चलो ले चलो वक़्त हे कम।
पिता संग हो चला माँ लिया प्यार गर्दन को थाम।
यूं पहुंचे अस्पताल में यंत्रो में ढूंढ़ने को प्राण।
पुत्र जीवन संघर्ष, पिता खोजता यंत्र यंत्र आस के अरमां।
हर एक क्षण जाता देख हो जाता परेशान।
हर सीधी रेखा यंत्र की करनी लगी बेचैन।
आस लगा पिता देखता हर भगवन पे नैन।
प्राण पखेरू यूं कहने लगे वह यंत्र तमाम।
जीवन ज्योति एक सीधी रेखा पिता सोचता एक नादान।
सच को बस सच कहे यह अंश्रु अनजान।
जीवन ज्योति है एक सीधी रेखा जान लो अनजान, जान तो अनजान। ....