Friday, June 15, 2018

सुबह शाम की चिंता.. - post-13

चला सूर्य अपनी राह
दे अंधकार को नयोता
यूं पंछी तकते अंधकार को
सोचे कुछ समय और होता
न दाना पर्याप्त बाल भूख में सोता
बस रात्रि पहर की चिंता
दिन उगता और बस यूं ढलता
तार कंटीली सा पहर लगे 
बस रहे शाम की चिंता
कुछ सुबह शाम की चिंता.....


अशांति की चादर ... उम्र तमाम

ह्रदय वेदन। ...

कराहता दिन निकला बीती दर्द में साँझ।
सूर्य चला अस्त को अंधकार सौंप सब काम। 
आँख हुई नम देख हुआ हृदय परेशान।
रात्रि आँख रोये सुबह तक न करे आराम।

सोचते क्योँ समय लाया एक चौराहे गुमनाम।
पल पल हृदय पूछे क्या हुआ कुछ अपराध अनजान।
खुशियाँ सिर्फ मांगी न माँगा जग तमाम।
हर क्षण उदासी मिली या ह्रदय परेशान।

नयन तकते है जिन्हे चले किस धाम।
प्रत्येक पंछी घर लौटे संध्या कर कार्य तमाम। 
जब आये घर अपने लगे सब अशांत।
पर अपने न आये तकते नयन सुबह शाम।
सब चेहरे कुछ ढूंढे कहते यह नयन अंजान

स्वपन नहीं दुस्वपन सच्चाई अब तो कहा मान।
वर्तमान को न माने सत्य यह ह्रदय अनजान 
प्रत्येक प्रसनता अस्त हुई यूं जीवन निष्प्राण।
अशांति की चादर ओढे निकले उम्र तमाम 
उम्र तमाम सब अशांत, अशांत। .... 

रजनीश राय 
१५ जून २०१८ 

Friday, June 1, 2018

बस पुत्रशोक मिला उधार........

ह्रदय वेदन  (माँ /पिता )
बस पुत्रशोक मिला उधार।

हर चहरे में एक चेहरे को तलाशती आँखे।
आँखों में है नीर भरा दिखती सिर्फ नम आँखे।
दुःख दर्द सहज अत्यंत कुछ न कहती आँखे।
अपना दुःख सिर्फ सिमित रख बस यूं सहमी आंखे।
दस्तक गर हुई द्वार तो पल पल कुछ तकती आँखे।
शायद आया पुत्र माँ यह आस लगाती आँखे।

नयन तकते राह एक तेज से प्रवाह को।
गति के गतिमान प्यारी सी मुस्कान को।
चेहरे में एक नूर माँ के दुलार को।
नयन से छुप कर हॅसने वाले लाल को।
चलते गिरते बालपन के उस मस्तचाल को।
सब कुछ माँ से कहने वाला ऐसे गोपाल को।
 
मित्र पग पग चले अब क्यों नहीं आते मिलाने को।  
जवान कद या एक निखरे रंग के नज़रने को।
आसमान निगला या राह के बने निवाल को।
हम ने खोया जग ने छिना या ईश की चाह को।
सब कुछ हुआ यूं शांत हम मिले अशांत को।  
क्या प्रश्न क्या उत्तर  मिले एक अंधकार को। 

रास्ते तकते उस मस्त को गालियां हुई उदास।  
हवाएं भी हुई शांत लगे प्रकृति करे अट्हास। 
दिन भी रोये मुझ संग अब रात करे पुकार।
संग है सब मेरे बस पुत्रशोक मिला उधार। 

रजनीश राय 
१ जून २०१८ 

Saturday, May 26, 2018

खुशियां की चाह ग़म सौगात में ... Post-10

ह्रदय वेदन। ......
खुशियां की चाह ग़म सौगात में 

खोखले हुए दरख्त कभी थे हँसते हवा के झोके से।
एक तूफ़ान आया सब करा धूमिल क्षण में धोखे से।
यूं टूटे एक एक मोती कण माला के गर खींचने से।
हर पल डर की सौगात मिली बस अपनों से। 
खुशियों ने राह बदली हम ठहरे अंचभित से।
था एक अपना गर किधर गया तकते हर दिशा से।
हर दिशा कहने लगी कुछ न गुजरा इधर से।
सब कुछ हुआ यूं शांत डरने लगे खुद आप से।
जीना है या बस जीना हम असमंजस से।   
प्रति आहट लगे अब आहत सी।
हर अंधकार बस राहत सी। 

राह करे परेशां वक़्त आजमईश में।
खुशियाँ हँसे हम पे तन्हाईयाँ भी साथ में।
क्या साथ लाये थे क्या है साथ में।
खुशियां की चाह ग़म सौगात में। .........

Thursday, May 17, 2018

क्या दिन क्या रात बस छोड़ गया.... Post-9

ह्रदय वेदन
क्या दिन क्या रात बस छोड़ गया.... 


मीठा सा बचपन यादों में।
न भूले सी मुस्कराहटों में।
एक सुंदरता की छवि में।
कोमल ह्रदय सा कवि में। 
शरारतों के भोलेपन में अव्वल।
कभी न हो दुखी एक ऐसा पागल।
न थकने वाला ज्यों एक सागर।
इतनी खुशियां क्यों पल में समेेेट गया।
क्या दिन क्या रात बस छोड़ गया।

आंख बंद तो आये चेहरा सामने।
खुली आंख सोचे पुत्र को आप में।
ह्रदय समझाना प्रति पल बना जटिल।
क्या कहें किससे कहे अति मुश्किल।
चुन चुन खुशियां ले गया।
ग़मो की कड़ियाँ सौंप गया।
आंसुओं से दामन प्रतिपल जोड़ गया।
इतनी खुशियां क्यों पल में समेेेट गया।
क्या दिन क्या रात बस छोड़ गया।

खुशियों से दामन भरना था हमें।
मिला प्यार तोहफा अटूट।  
हर खुशी जी रहे न था कोई दुःख रूप।
स्वपन न सोचा कभी हारे यूं खुद से।
मिला आँसू जीवन तोहफा स्वरूप।
इतनी खुशियां क्यों पल में समेट गया।
क्या दिन क्या रात बस छोड़ गया।

टुटा सब कुछ पल में हुई खुशियां यो तार तार।
लगती नज़र क्या दामन में सोचे हम बार बार।
माँ से बढ़कर कोनसी नज़र रोये माँ ज़ार ज़ार।
इतनी खुशियां क्यों पल में समेट गया।
क्या दिन क्या रात बस छोड़ गया।



Monday, May 14, 2018

हर दिशा बस मौन है, मौन है। ......... Post-8

ह्रदय वेदन (ऋषब )
हर दिशा बस मौन है, मौन है। .........

मार्मिक दृश्य या वक़्त का अट्टास।
अंधकार आँगन में बुझी हर आस।
मन के प्रिय जिन में जिए बने अतीत।
हर जग जीत के सब लगे पराजित।
अजब सी शांति यूं लगे स्पर्धा शोर से।
खामोश वक़्त की सुईं चले कमजोर से।
आज एक राह पे हम खड़े मजबुर है।
किस मोड़ मुड़ना सोच प्रति सोच है।
होगा स्वपन प्रति क्षण एक नयी सोच है।
किन्तु स्वपन से बाहर की न कोई डोर है।
ह्रदय कहना लगा न मुझमे अब जोर है।
आंसू भी करे शिकायत हम ह्रदय कमजोर है।
मस्तिष्क कोशिकाएं रक्त विभोर है।
क्या है रक्त या नीर जो कमजोर है।

प्रति क्षण मांगी  यही आशीष।
दुस्वपन न लाये दुश्मन या  हितैषी। 
परीक्षा लेते भगवन मत बुद्धिजीव का।
परीक्षा हारे जीते आज पल अतीत का। 

आरम्भ गति स्थिर हुआ जीवन।
जीवन गति अति मद्धम।
और हर दिशा बस मौन है, मौन है। .........



Friday, May 11, 2018

यहीं एक अंतिम ज्ञान अंतिम ज्ञान। ...... Post-7

ह्रदय वेदन देवो को समर्पित
यहीं एक अंतिम ज्ञान अंतिम ज्ञान अंतिम ज्ञान। ...... 

हर दिशा प्रकट प्रतीत रुदान।
कुछ भूतकाल कभी वर्तमान।
भविष्य का प्रति पृष्ट अनजान।
कुछ स्वपन लगे सत्य वर्तमान।
प्रति प्रयत्न ह्रदय चेतन फिर क्यों अशांत।

गीता सार सब एक है प्राण।
न पिता न माँ न भाई सब अनजान।
जीवन सार मनुष्य मन न सहमत।
मोह के दर्पण चले संग क्यों प्राण।
मुक्ति जीवन यूं  कमजोर डोर।
प्रत्येक कथन प्रतीत अनजान।
प्रति प्रयत्न ह्रदय चेतन फिर क्यों अशांत।

मूक दर्शक हम बैठे क्यों।
क्या अभिनय करना जीवन सार।
सार अभिनय तो फिर क्यों न आयु समान।
लम्बी आयु क्योंकर जीते होते परेशान।
नन्ही आयु प्रसन्न फिर क्यों लिए प्राण।
प्रत्येक प्रश्न एक प्रश्न बना।
हर क्षण प्रतीत चुभन मस्तिष्क अज्ञान।
प्रति प्रयत्न ह्रदय चेतन फिर क्यों अशांत।

कहे कृष्ण गीता सार दुःख मेरा या तेरा समान।
फिर क्यों मध्य न आये दुःख में भगवान्।
माँ को एक रूप में भगवन कहलाया।
न आता दिखा पुत्र दुःख न मन में परेशान।
कहते होता एक आभास दुःख में जब संतान।
हारे इन कथनो के हम बस रहे अनजान।  
विशाल तख्त न बिठायो बस रहने दो इंसान।
माँ जननी पुत्र दुःख असिमित, सिमित हर अल्पविराम।
यहीं एक अंतिम ज्ञान अंतिम ज्ञान अंतिम ज्ञान। ......