संग चांद की रोशनाई भी कायम
हुआ गर कुछ पराया
तो सिर्फ मेरा साया
फक्र था जो कंधों पे
आज वो थके से
हर पल देते एक सोच
जैसे गहरी सी कोई चोट
फिर मना लेना यूं खुद को
देकर वक्त की दुहाई
न जीत पाए कोई
फर्ज हो जैसे कोई
बस संग निभाते जाना
हर पड़ाव हंस के पार जाना है
कभी बेइंतहा है खुशी
कभी कोई दुख पहाड़ सा खड़ा हो सामने
बस आंखों पर लगा काला चश्मा
अनदेखा अनजाना बन
उस राह से गुज़र जाना है
तकते हर पल माटी की सहन को
न दर्द पर बिलखना
न खुशी पर झूमना
बचपन में बच्चो संग खेलना
कभी किसान के हल का पैनापन
या युद्ध में बारूद का कंपन
कभी रोधना कुम्हार संग
या जलमग्न बाढ़ की सिसकन
कभी सूखे में वो तड़क के ज़ख्म
बस दर्द को समेट सीने में
आंखों पर लगा काला चश्मा
अनदेखा अनजाना बन
उस राह से गुजरना
माटी सा बन
बस संग निभाते
हर पड़ाव हंस के पार जाना है
रजनीश राय
२५.०५.२०२५
१०:१३ p.m.